Kesar Khane ke Fayde

 Kesar Khane ke Fayde और   नुकसान


Kesar Khane ke Fayde


केसर दुनिया के सबसे मंहगे मासालो में से एक है इसके गुणों के बारे में कौन नहीं जानता होगा केसर, जिसे संस्कृत में "कुंकुम" और अंग्रेज़ी में "Saffron" कहा जाता है, एक एक महंगा और खुशबूदार मसाला है। केसर शंको क्रोकस पौधे के फूलों से प्राप्त किया जाता है इसका उपयोग खाने पीने से लेकर दूध और कई तरह कि मिठाई बनाने में किया जाता हैं साथ ही धार्मिक कार्य पूजा पाठ में भी केसर का प्रयोग किया जाता है इसके अलावा कास्मेटिक और परफ्यूम में खुशबू लाने के लिए केसर का इस्तेमाल किया जाता है केसर को रेड गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है केसर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान 

 

केसर के फायदे क्या है?

केसर एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइये देखते हैं, केसर खाने के फायदे -:

1. त्वचा के लिए फायदेमंद

केसर त्वचा को निखारने और दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा को चमकदार बनाता है और चेहरे के मुंहासों को कम करता है। केसर का दूध या फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आ जाता है और त्वचा कोमल और मुलायम बनती है।

2. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

केसर में मौजूद क्रोसेटिन और क्रोसिन नामक यौगिक हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बहोत कम होता है।

3. महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी

केसर मासिक धर्म की अनियमितता को ठीक करने में मदद करता है और पीरियड्स के दौरान ऐंठन को कम करता है। यह गर्भधारण की संभावनाओं को भी बढ़ाने में सहायक माना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए केसर वाला दूध फायदेमंद होता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए

 

4. वजन घटाने में सहायक

केसर भूख को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इससे अनावश्यक वजन बढ़ने की समस्या को रोका जा सकता है।

 

5. कैंसर से बचाव में सहायक

केसर में मौजूद क्रोसिन और सैफरनल जैसे तत्व कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करते हैं। यह शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करके कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।

केसर खाने के तरीके क्या है?

केसर का सेवन लोग कई अन्य तरीकों से करते हैं। लोग इसका सेवन मिठाई, खीर, दूध, पानी इत्यादि के साथ कर सकते हैं। आइए जानते हैं  केसर खाने के तरीके निम्नलिखित है:-

 

1. दूध के साथ केसर

केसर को दूध में मिलाकर पीना सबसे लोकप्रिय तरीका है। एक गिलास गर्म दूध में 3-4 केसर की पत्तियां डालें और 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें। इसे सोने से पहले पीने से नींद में सुधार होता है

2. पानी या शहद के साथ

सुबह खाली पेट 2-3 केसर की पत्तियों को गुनगुने पानी या शहद के साथ लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

3. व्यंजनों में उपयोग

केसर का उपयोग मिठाइयों, दूध,खीर, हलवा और अन्य व्यंजनों में किया जाता है। यह खाने का स्वाद और सुगंध दोनों को लाज़वाब बना देता है।


FAQ 

Ques -1. असली केसर की पहचान क्या है?
Ans : असली केसर का स्वाद थोड़ा कड़वा और कसैला होता है

Ques -2. दूध में केसर मिलाकर खाने से क्या होता है?
Ans: केसर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को आराम देने और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है।

Ques -3. 1 गिलास दूध में कितनी केसर डालनी चाहिए?
Ans: एक गिलास गर्म दूध में 2-3 केसर की पत्तियां डालें और उसे अच्छे से मिलाएं


 सारांश 

केसर एक बहुमूल्य और औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद है केसर न केवल स्वाद और सुगंध के लिए बल्कि सेहत के लिए बहुत अच्छा और जरुरी भी है। केसर को रोजाना 2-3 रेशे को दूध या पानी में मिलाकर लेने से स्वास्थ्य को अधिकतम लाभ मिल सकता है केसर सबसे महंगे और स्वास्थ्यवर्धक मसालों में से एक केसर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के दिनों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं और पुरुषों के लिए केसर के फायदे अद्भूत है। 

डिस्क्लेमर 

उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें


 

 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.