Sugar kaise Kam kare - How to Control Sugar Level in Hindi
Sugar kaise Kam kare आइये, जानते हैं शुगर को आसानी से नियंत्रित कैसे करें ?
शुगर के लक्षण क्या हैं ?
यदि शुगर को समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है, जैसे हृदय रोग, किडनी की समस्या, आंखों की रोशनी जाना, और नसों की क्षति शुगर के कई लक्षण है
1. बार-बार पेशाब आना।
2. अधिक प्यास लगना।
3. अचानक वजन कम होना।
4. बार-बार भूख लगना।
5. थकान और कमजोरी महसूस होना।
6. घाव भरने में समय लगना।
7. आंखों की रोशनी कमजोर होना।
शुगर की देशी दवा क्या है?
क्या आप जानते हैं, आयुर्वेद में शुगर की सबसे अच्छी दवा कौन सी है? आयुर्वेद की सबसे बढ़िया बात यह है कि यह बीमारी से बचाव और इलाज करने के साथ-साथ बाकी समस्याओं से भी बचाती है। आइये जानते हैं आयुर्वेदिक जड़ी-बुटियों से शुगर का देसी इलाज निम्नलिखित है:-
1. जामुन
जामुन के बीज और जामुन मधुमेह के लिए काफी फायदेमंद होते हैं जामुन का जूस पिएं या इसके बीजों को पीसकर पाउडर बना कर रोजाना 1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करें यह खून में शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
2. काली मिर्च
काली मिर्च शुगर लेवल कंट्रोल करने का बेहतरीन आयुर्वेदिक इलाज है। इसमें पिपेरिन नामक कंपोनेंट होता है। इसके लिए आप एक चम्मच काली मिर्च के पाउडर को हल्दी के साथ मिक्स करें और रात को खाने से एक घंटे पहले सेवन करें।
3. नीम और तुलसी
नीम और तुलसी दोनों ही शुगर नियंत्रित करने में सहायक हैं तुलसी और नीम की कुछ पत्तियां चबाएं या फिर इनका रस निकालकर सुबह खाली पेट पिएं ये जड़ी-बूटियां खून में ग्लूकोज के स्तर को स्थिर रखने में मदद करती हैं।
4. मेथी
वैसे तो मेथी का स्वाद कड़वा होता है लेकिन यह शुगर, ओबेसिटी और कोलेस्ट्रॉल के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है एक चम्मच मेथी के दाने को पानी में भीगो कर रात भर के लिए छोड़ दे और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
5. करेला
करेला शुगर को कम करने में मदद करते हैं इसका जूस निकालकर सुबह खाली पेट पीने से यह शुगर लेवल को कम हो करता हैं।
ब्लड शुगर में क्या-क्या खाना चाहिए?
2. फल - फल में संतरा, चेरी, नाशपाती, सेब, कीवी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
3. सब्जियां - पालक, कच्चा केला, कच्चा पपीता, शिमला मिर्च, करेला इत्यादि डायबिटीज पेशेंट खा सकते हैं।
4. अनाज - शुगर पेशेंट दलिया, जौ, सूजी, गेहूं इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
शुगर लेवल कंट्रोल करने के घरेलू उपाय ?
शुगर लेवल कम करने का उपाय आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। यहां पर कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं, जिसके द्वारा आप अपने शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं?
1. संतुलित आहार लें
सही आहार शुगर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. छोटे-छोटे भोजन लें
3. मेथी दाना
4. आंवला
5. करेला
करेले का जूस ब्लड शुगर को कम करने में बेहद प्रभावी है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीएं।
6. व्यायाम
नियमित रूप से योग और हल्के व्यायाम (जैसे पैदल चलना) करें, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।
7. भरपूर पानी पिएं
पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।
8. तनाव कम करें
ध्यान और प्राणायाम से मानसिक तनाव कम करें, क्योंकि यह शुगर बढ़ाने का कारण बन सकता है।
Read More, वजन कैसे कम करें
FAQ
सारांश
शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप काफी हद तक अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं लेकिन साथ ही, नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराना और उनकी सलाह के अनुसार दवाइयों का सेवन करना भी जरूरी है। सही आहार, व्यायाम, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप शुगर को नियंत्रित रख सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
यह लेख आपके सामन्य जानकारी के लिए है, किसी भी तरह के नुस्खें को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Post a Comment