Green tea ke फायदे और नुकसान
Green tea ke फायदे और नुकसान
ग्रीन टी (Green Tea) आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हेल्दी ड्रिंक बन चुकी है। यह एक ऐसी चाय हैं जिसे पीने के कई अद्भूत फायदे होते हैं Green tea अपने फायदे के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। आज के समय में हेल्दी रहने और वजन कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं।यह एक हर्बल और आयुर्वेदिक पेय है, जो शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ग्रीन टी के सेवन से कई घातक रोगों से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं, Green tea के फायदे और नुकसान क्या है
ग्रीन टी के फायदे क्या है?
ग्रीन टी के कई फायदे है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इनमें से कुछ निम्नलिखित है
1. वजन घटाने में सहायक
ग्रीन टी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मेटाबोलिज्म को तेज करके वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैटेचिन और कैफीन शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से पेट की चर्बी कम होती है।
2. हृदय को स्वस्थ बनाए
ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय की धमनियों को साफ करने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
3. मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में मददगार
ग्रीन टी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है।
4. मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है
ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और एल-थीनाइन (L-Theanine) मानसिक सतर्कता (Mental Alertness) को बढ़ाते हैं। यह मेमोरी को मजबूत करने और अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।
5. त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियों और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करती है। ग्रीन टी का सेवन और उसका फेस पैक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
6. मानसिक तनाव और डिप्रेशन में राहत
ग्रीन टी में मौजूद एल-थीनाइन तनाव को कम करने और मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है। यह दिमाग को रिलैक्स करता है और डिप्रेशन व एंग्जायटी को कम करता है।
7. मानसिक तनाव और डिप्रेशन में राहत
ग्रीन टी में मौजूद एल-थीनाइन तनाव को कम करने और मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है। यह दिमाग को रिलैक्स करता है और डिप्रेशन व एंग्जायटी को कम करता है।
8. पाचन तंत्र को सुधारती है
ग्रीन टी पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है।
ग्रीन टी पीने के सही तरीके
सुबह खाली पेट न पिएं – खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट में एसिडिटी हो सकती है।
रात में ज्यादा न पिएं – ग्रीन टी में कैफीन होता है, जिससे अधिक मात्रा में पीने से नींद प्रभावित हो सकती है।
गर्म पानी में डालें, उबालें नहीं – ग्रीन टी को उबालने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं
भोजन के 30-45 मिनट बाद पिएं – इससे पाचन सही रहता है और पोषक तत्वों का सही अवशोषण होता है।
ग्रीन टी पीने के नुकसान क्या है ?
ग्रीन टी पीने के निम्नलिखित नुकसान हैं
1. अधिक सेवन से अनिद्रा (Insomnia) की समस्या
ग्रीन टी में कैफीन होता है, जिससे अत्यधिक सेवन करने पर नींद की समस्या हो सकती हैं
2.पेट की समस्याएं हो सकती हैं
अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. खून पतला कर सकती है
ग्रीन टी खून को पतला करने का काम करती है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है
सारांश
ग्रीन टी (Green Tea) आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हेल्दी ड्रिंक बन चुकी है। यह एक ऐसी चाय हैं जिसे पीने के कई अद्भूत फायदे होते हैं Green tea अपने फायदे के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। आज के समय में हेल्दी रहने और वजन कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं।यह एक हर्बल और आयुर्वेदिक पेय है, जो शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ग्रीन टी के सेवन से कई घातक रोगों से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं, Green tea के फायदे और नुकसान क्या है
डिस्क्लेमर
Post a Comment