Walnut khane ke Fayde और नुकसान
Walnut अखरोट खाने के फायदे और नुकसान
अखरोट में मौजूद पोषक तत्व
अखरोट में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं
प्रोटीन – अखरोट में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है
फाइबर – अखरोट हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है
विटामिन B6 और E – त्वचा, बाल और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है यह विटामिन अखरोट में पायें जाते है
मैग्नीशियम और फॉस्फोरस – हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं
अखरोट खाने के फायदे
अखरोट खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है साथ ही खानें में भी स्वदिष्ट होता है आइए जानते हैं अखरोट खाने के निम्नलिखित फायदे क्या हैं?
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
रोजना सुबह नाश्ते में 2-3 अखरोट खाना मस्तिष्क और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन B6 होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं साथ ही तनाव को भी कम करता है
वजन नियंत्रण में सहायक
अखरोट में हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और अधिक खाने की इच्छा को कम करता है। यह वजन घटाने में मदद करता है
हड्डियों को मजबूत बनाता है
दूध या हलवे में अखरोट डालकर खाने से हमारी हडि्डयां मजबूत होती है क्योंकि अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं
डायबिटीज को नियंत्रित करता है
अखरोट खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में भी सहायक होता है लेकिन डायबिटीज मरीजों को अखरोट का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
त्वचा को चमकदार बनाता है
अखरोट के तेल को चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। क्योंकि अखरोट में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग और जवान बनाए रखते हैं साथ ही यह मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।
बालों को मजबूत बनाता है
बालों में अखरोट लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं साथ ही घने और काले लम्बे हो जातें हैं क्योंकि अखरोट में मौजूद बायोटिन और विटामिन E बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं।
अखरोट खाने के नुकसान
अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह नुकसानदायक भी हो सकता है:
- ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें कैलोरी अधिक होती है।
- एलर्जी हो सकती है, कुछ लोगों को अखरोट खाने से खुजली या सूजन हो सकती है।
- गैस और अपच की समस्या हो सकती है, अगर अधिक मात्रा में अखरोट खाया जाए।
- ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, अगर आप पहले से लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो ज्यादा अखरोट खाने से बचें।
अखरोट को आहार में शामिल करने के तरीके
- सुबह के नाश्ते में 2-3 अखरोट खाएं।
- अखरोट को दूध, दही या ओट्स में मिलाकर खाएं।
- सलाद, स्मूदी या ड्राई फ्रूट मिक्स में अखरोट डाल सकते हैं
- अखरोट का हलवा या शेक बनाकर भी खाया जा सकता है
- अखरोट के तेल का उपयोग बालों और त्वचा के लिए कर सकते हैं।
अखरोट किसे नहीं खाना चाहिए ?
जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है उन्हें अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए अगर व्यक्ति को अखरोट खाने के बाद सांस लेने में कठिनाई, पित्ती या रैशेस की समस्या होती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए अखरोट के टुकड़ों का सेवन बच्चों को नहीं करना चाहिए, या यदि वे खा रहे हैं, तो उन पर सावधानी से नजर रखनी चाहिए क्योंकि उन्हें दम घुटने का खतरा हो सकता है।
सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे क्या है ?
अखरोट आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है, जो इसे बहुत स्वास्थ्यवर्धक बनाता है जब सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जाता है, तो अखरोट कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है अखरोट को रात भर भिगोकर रखना और फिर अगली सुबह उन्हें खाना अखरोट का सेवन करने के बेहतरीन तरीकों में से एक है एक सर्च के अनुसार, रोज खाली पेट अखरोट खाने से तनाव और निराशा के स्तर में कमी आती है लंबे समय तक सोने में मदद मिलती है और सामान्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार भी होता है।
सारांश
अखरोट एक सुपरफूड है, जो हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह हमारे हृदय, मस्तिष्क, हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए बेहद ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए, ताकि इसके अधिक सेवन से कोई नुकसान न हो। अगर आप हेल्दी सेहतमंद और ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो अपने आहार में रोजाना 2-3 अखरोट जरूर शामिल करें।
डिस्क्लेमर
उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें
Post a Comment